दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत

पूर्णिया

पूर्णिया. सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग जीरो माइल के पास बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल होने के बाद मौके से फरार हो गया. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कवैया गांव निवासी छेदी भगत के बेटे दिनेश भगत बताया गया है. मृतक के पिता छेदी भगत ने बताया कि उसका बेटा घर से किसी जरूरी काम से निकला था. घर से निकलते समय उसने कहा था कि वह काम निपटाकर वापस लौटेगा और सभी के साथ बैठकर खाना खाएगा.घर लौटने के क्रम में जीरो माइल के पास उसकी स्पलेंडर बाइक की टक्कर एक अपाची बाइक से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि बाइक की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है. हादसे के बाद पुलिस बाइक को जब्त कर थाना ले आई और मामले की जांच में जुट गई है.शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >