मोहनपुर में करंट लगने से महिला की मौत

रूपौली

रूपौली. मोहनपुर थानाक्षेत्र के नया टोपरा गांव में बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पूनम देवी 41वर्ष पति संभु मंडल के रूप में हुई. सूचना पाकर मोहनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया. घटना के बारे में बताया गया कि रात्रि आंधी आने के बाद सुबह पूनम देवी अपने पूजा घर में जाने के क्रम मे एकाएक टीन मे स्पर्श हो जाने से बिजली करंट की चपेट में आ गयी. घर के बच्चे ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी चपेट मे आ गया. किसी तरह बच्चे ने वहां से निकलकर पड़ोस मे शोर मचाया. तबतक महिला की मौके पर मौत हो गयी. महिला के पांच बच्चे हैं. घटना को लेकर मुखिया उषा देवी, पूर्व मुखिया अनिल सिंह सहित ग्रामीणों ने दुख व्यक्त किया है .साथ ही सरकार से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >