मेरी लाश पर बनेगी सीमांचल को बिहार से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश : पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन दिन सीमांचल में रहे और केवल घुसपैठियों की बात की.

केंद्रीय गृहराज्यमंत्री के बयान पर सांसद ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव ने केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन दिन सीमांचल में रहे और केवल घुसपैठियों की बात की. सीमांचल के विकास पर कोई चर्चा नहीं की. गृह मंत्री का यहां आना इत्तेफाक और संयोग नहीं है. सीमांचल के लोग जानते हैं कि आप यहां क्यों आये थे. सीमांचल पर आपकी गिद्ध दृष्टि पहले से ही थी. उन्होंने कहा कि सीमांचल कोशी के साथ लगातार साजिश चल रही हे. पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी, उत्तरी दिनाजपुर, मालदा के साथ झारखंड के कुछ जिले और सीमांचल-कोशी के 7 जिलों को लेकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मंशा है. केंद्र शासित प्रदेश बना कर हमलोगों को अलग-थलग करना चाहते, जो पप्पू यादव की लाश पर बनेगी. मेरे जीते जी ऐसा कभी नहीं होगा. सांसद श्री यादव सोमवार को स्थानीय अर्जुन भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय का एक प्रेस रिलीज मेरे ट्वीट के बाद जारी हुआ. इसके बाद देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ट्वीट किया कि पप्पू यादव लोगों को दिगभ्रमित कर रहे हैं. उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले. उन्होंने कहा कि सीमांचल के इलाके को केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बनाने की योजना को सफल नहीं होने देंगे. सारे इलाके की नाकेबंदी कर देंगे. उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या बात हो गयी कि गृहमंत्री के सीमांचल में तीन रात बीताने के बाद नीतीश कुमार की होली पर्व के दिन छुट्टी हो गयी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हटाने की प्रक्रिया की स्क्रिप्ट पहले ही तैयार हो चुकी थी. होली के दिन ऐसा क्या हुआ जो उन्हें हटाने की योजना बनी? बंगाल में राष्ट्रपति शासन की है योजना सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आगामी 5 मई तक बंगाल में नई सरकार का गठन हो जाना है, जबकि चुनाव आयोग की टीम अभी तक बंगाल नहीं गयी है. वहां के गवर्नर को भी बदल दिया गया है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या बीजेपी बंगाल में होने वाले चुनाव को टाल कर वहां राष्ट्रपति शासन चाहती है? नीतीश कुमार के चलते सीमांचल में ऐसा नहीं हो सकता था. इसलिए इनकी बली चढ़ा दी गयी. बिहार के 14 करोड़ जनता सशंकित और डरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार राज्य सभा जा रहे हैं तो बिहार में जदयू से ही सीएम बने. पूर्णिया में हो रही मानव तस्करी उन्होंने कहा कि पूर्णिया में लगातार लड़कियों का अपहरण कर मानव तस्करी की जा रही है. गुलाबबाग से एक व मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक आदिवासी लड़की का अपहरण हो गया है. इसकी शिकायत एसपी से की गयी. इसके बाद एसपी द्वारा दो टीम गठित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >