भवानीपुर. भवानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी गांव में छापेमारी कर एक शराब विक्रेता सहित तीन शराब पियक्कड़ों को पकड़ लिया. जानकारी देते हुए भवानीपुर थाना की अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि सोमवार की संध्या ब्रह्मज्ञानी गांव में छापेमारी के दौरान मौके से एक शराब विक्रेता एवं तीन लोगों को शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने विक्रेता के पास से देसी शराब भी बरामद की है. गिरफ्तार शराब विक्रेता की पहचान ब्रह्मज्ञानी निवासी जितेंद्र कुमार राय के रूप में की गई है. वहीं गिरफ्तार पियक्कड़ों में नगर पंचायत भवानीपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार, सखुआटोला निवासी सुभाष कुमार मंडल तथा भवानीपुर निवासी संजय कुमार पोद्दार शामिल हैं. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध भवानीपुर थाना कांड संख्या 56/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
शराब के साथ धंधेबाज व तीन शराबी गिरफ्तार
भवानीपुर थाना पुलिस
