कांग्रेस के नवमनोनीत दोनों अध्यक्षों का भव्य स्वागत

पूर्णिया

पूर्णिया. बुधवार को गोकुल कृष्ण आश्रम में नव मनोनीत ग्रामीण जिला अध्यक्ष अफरोज आलम एवं महानगर अध्यक्ष कुमार आदित्य का कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया. इससे पहले पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने दोनों नव मनोनीत अध्यक्षों को फूल माला देकर स्वागत किया. उन्होने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो फैसला लिया है, हमसभी उसका स्वागत करते हैं और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं. इस मौके पर नव मनोनीत दोनों अध्यक्षों ने पार्टी के विचारों को जनता के बीच ले जाने का संकल्प लिया. कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी का सहयोग लिया जायेगा.भी नेताओं ने संकल्प लिया कि आम जनता की समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाने और काम करने की जरूरत है. इस मौके पर पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष छोटू सिंह, आसनारायण चौधरी, अलीमुद्दीन, इसराइल आजाद, मुख्य प्रवक्ता रिंकू यादव, इरफान आलम, नीरज यादव, करण यादव, अली खान, शेख सद्दाम, मुन्नी मरांडी, अफरोज खान, जयवर्धन सिंह, वकील पप्पू, वैश खान, संजय सिंह, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, मनीष सिंह समेत सभी प्रखंड के अध्यक्ष प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी नेता सह प्रभारी इत्यादि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >