बाबा चौहरमल जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, जयकारे से गूंज उठा बनमनखी

जयकारे से गूंज उठा बनमनखी

बनमनखी . बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को बाबा चौहरमलजी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर नुनुलाल पासवान की अध्यक्षता में भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण किया गया.शोभायात्रा पासवान टोला स्थित अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक, स्टेशन रोड, डिबिया चौक, मंगलचंद चौक, केशरी पट्टी होते हुए बस स्टैंड के रास्ते पुनः अंबेडकर चौक पर आकर संपन्न हुई.इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे नगर में बाबा चौहरमल के जयकारों की गूंज सुनायी दी. शोभायात्रा के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और स्वाभिमान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला.वक्ताओं ने बाबा चौहरमल को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाले वीर योद्धा के रूप में याद करते हुए उनके बताए समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनमें विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, नगर परिषद सभापति संजना देवी, उपेंद्र शर्मा, शंकर ब्रह्मचारी, जानकीनगर चेयरमैन रमेश पासवान, पूर्व चेयरमैन विजय साह, अवधेश साह, संतोष चौरसिया, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, वकिल मंडल, नितेंद्र राणा, राजेश पासवान, भूलन पासवान, फूलो पासवान, राजकुमार पासवान, वार्ड पार्षद श्रीज पासवान, लड्डू पासवान, मिथलेश पासवान , आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष अजय भारती सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >