बिहार में मोबाइल की लत बनी जानलेवा, मां की डांट के बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Suicide News: पूर्णिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल चलाने पर मां की फटकार से नाराज एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मां के घर से बाहर जाते ही बेटी ने ये खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Suicide News: बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में मोबाइल की लत ने एक 17 वर्षीय किशोरी की जान ले ली. मृतका काजल कुमारी ने मां की डांट के बाद कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार, मां रानी देवी बाजार जाते समय ने घर की सफाई और भोजन बनाने को अपनी बेटी से कहा था. लेकिन जब वह बाजार से लौटीं तो देखा कि काजल मोबाइल चला रही है. ना घर की सफाई हुई है और ना ही खाना बना हुआ है. इसी बात से नाराज होकर उन्होंने बेटी को डांट दिया. डांट के कुछ ही देर बाद, मां पड़ोसी के बुलावे पर बाहर चली गईं. तभी गुस्से और आहत भावनाओं में डूबी काजल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

फंदे से झूलता देख चीख पड़ी मां

कुछ ही देर बाद जब मां घर लौटी तो बेटी को कमरे में फंदे से झूलता देख चीख पड़ी. घरवालों ने आनन-फानन में काजल को पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के पिता सन्नी राय ने बताया कि काजल को मोबाइल चलाने की लत थी और इसको लेकर घर में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है.

युवाओं और बच्चों में मोबाइल की लत गंभीर बनते जा रहा

यह घटना न केवल एक परिवार की निजी त्रासदी है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए चेतावनी भी है कि कैसे तकनीक की अति और भावनात्मक असंतुलन मिलकर जानलेवा साबित हो रहे हैं. युवाओं और बच्चों में मोबाइल की लत और उस पर माता-पिता का रवैया अब एक गंभीर सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

Also Read: बिहार की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और गायिका अनुपमा यादव जाएंगी जेल! इस मामले में कोर्ट ने भेजा समन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >