पिछले 24 घंटों के अंदर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 53 अभियुक्त गिरफ्तार

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूर्णिया पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूर्णिया पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

पूर्णिया. जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूर्णिया पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत इस साल में 17 फरवरी को सबसे अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में पिछले 24 घंटों के भीतर छापेमारी में 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई से जिले में अपराध करने वालों के बीच खौफ का माहौल पैदा हो गया है. पूर्णिया पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह इस साल की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है. अभियान के तहत 53 अभियुक्तों की गिरफ्तारी में अजमानतीय वारंट में 18 अभियुक्ति की गिरफ्तारी हुई है. इसी तरह अन्य कांडों में 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. जबकि शराब कांड में 28 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं पॉक्सो एक्ट कांड में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है. जबकि पूर्णिया पुलिस द्वारा इससे पहले 14 फरवरी को 45 और 8 फरवरी को 38 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है.

जिले में गिरफ्तार अभियुक्त के अलावा मादक पदार्थ सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं. इसमे देशी-विदेशी शराब के साथ-साथ स्मैक भी बरामद किया गया है. इसके अलावा वाहन चेकिंग में 390500 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूला गया है. जबकि 91 हजार नगद रुपये सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं. इस तरह अवैध शराब की तस्करी और नशीली पदार्थ के धंधे में संलिप्त दर्जनों तस्करों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर विभिन्न मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है. यह अभियान पुलिस द्वारा निरन्तर जारी है. पुलिस द्वारा फरार चल रहे वारंटियों और पुराने मामलों के अपराधियों को प्राथमिकता दी गयी है. पूर्णिया पुलिस की माने तो जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की गश्ती तेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >