विष्णु महायज्ञ शुरू, शोभायात्रा में 5001 श्रद्धालुओं ने किया कलश धारण

पूर्णिया पूर्व

पूर्णिया पूर्व .पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बियारपुर पंचायत स्थित पिपरा गांव में रविवार को भक्ति और उत्साह के अद्भुत संगम के साथ पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया .युवा एकता संघ, पिपरा के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महाकुंभ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 5001 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा दीवानगंज स्थित काली मंदिर से प्रारंभ होकर दीवानगंज बाजार, पूर्णिया-कटिहार टोल टैक्स और रौतारा होते हुए यज्ञ स्थल (पिपरा) पहुंची. यात्रा के दौरान नेपाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं .श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह शरबत, शीतल पेयजल और फलों की व्यवस्था की गई थी. तपिश को देखते हुए सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा था ताकि कलश यात्रियों को सुविधा हो. महायज्ञ को पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराने के लिए काशी विश्वनाथ धाम (बनारस) से 11 प्रकांड विद्वान पंडितों की टोली पिपरा पहुंच चुकी है. आगामी नौ अप्रैल तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजन किया जाएगा. महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन भक्तिमय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी जिसमे 6 और 7 अप्रैल को कोलकाता और नेपाल के कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला का मंचन किया जाएगा, आठ अप्रैल कोविशाल जागरण का आयोजन होगा. प्रतिदिन विद्वानों द्वारा प्रवचन, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारा किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुफस्सिल थाना के एसआई जयप्रकाश यादव और रौतारा थाना की पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखी .कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव, जिला पार्षद विवेका यादव, मुखिया अंगद मंडल, सरपंच शोभेलाल यादव, रुपेश यादव, प्रदीप साह, तारा नंदन सिंह, धीरेंद्र यादव, रविंद्र यादव, आशीष यादव, यशवंत यादव सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. आयोजन समिति के सदस्य मुकेश कुमार, उमाशंकर मंडल, विवेकानंद और समस्त ग्रामवासी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में दिन-रात जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >