पार्वती मंडल उवि हरदा में 45 एनसीसी कैडेट्स का हुआ चयन

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के पार्वती मंडल उच्च विद्यालय हरदा में सत्र 2024-2025 के लिए कुल 45 कैडेट्स का नामांकन किया गया.

हरदा. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के पार्वती मंडल उच्च विद्यालय हरदा में सत्र 2024-2025 के लिए कुल 45 कैडेट्स का नामांकन किया गया. नामांकन लिखित परीक्षा ,शारीरिक जांच एवं लंबाई ,वजन तथा मेडिकल फिटनेस के आधार पर लिया गया. यह चयन 4 बिहार गर्ल्स बटालियन सहरसा द्वारा उच्च विद्यालय हरदा में संचालित एनसीसी की कंपनी 4/4 जी के लिए आयोजित किया गया . संचालन एनसीसी ऑफिसर पूर्णिमा,सीनियर जेसीओ श्याम शर्मा,और विश्वजीत ने किया . सभी छात्राओं में बहुत उत्साह दिखा. सभी कैडेट्स एनसीसी में चयनित होकर बहुत खुश थीं. प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर ने सभी कैडेट्स को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पालन और जिम्मेदारी निर्वहन की शपथ दिलायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >