ट्रक से सिलीगुड़ी जा रहा 40 हजार बोतल कोड़िनयुक्त कफ सिरप पकड़ाया

बायसी

पूर्णिया/ बायसी. जिले के डंगराहा ओपी अंतर्गत झारखंड के धनबाद से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहे एक ट्रक से कार्टन में रखा 40 हजार कोड़िनयुक्त कफ सिरप की बोतलें बरामद की गयी. इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार चालक मो. अमन महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव का रहनेवाला है. शुक्रवार को एसपी स्वीटी सहरावत ने बयासी थाना में मीडिया को बताया कि कफ सिरप के कार्टन को चूड़ा की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा गया था. एसपी ने बताया कि शुक्रवार को डंगराहा ओपी पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि जेएच 09 बीजे 2835 नंबर की एक ट्रक से प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप की खेप धनबाद से होते हुए दालकोला के रास्ते सिलीगुड़ी की ओर जाने वाली है. जब्त कप सिरफ की कीमत करीब 40 लाख रूपये होने का अनुमान है.

छापेमारी के लिए विशेष टीम गठित

प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप की बरामदगी एवं तस्कर की गिरफ्तारी के लिए उनके द्वारा बयासी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ दौलतपुर के पास मालदा की ओर से आनेवाले वाहनों का जांच प्रारंभ किया. वाहन जांच के क्रम में मालदा की ओर से आ रही उक्त नंबर की एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया. ट्रक में लोड सामान के बारे में पूछने पर चालक द्वारा चूड़ा लोड होने की बात बतायी गयी. ट्रक की तलाशी के लिए ट्रक को थाना परिसर लाया गया. चालक का नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मो अमन, साकिन मालेगांव, जिला नासिक, (महाराष्ट्र) बताया.इसके बाद ट्रक एवं चालक की तलाशी ली गई, तो ट्रक के डाला में चूड़ा से भरा 100 बोरियो के बीच छुपाकर रखा गया कुल 40,000 बोतल जिसमें प्रत्येक 100 एम एल का प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप एवं चालक के पास से दो मोबाइल, नकद 11,000 रूपये एवं अन्य सामान बरामद किया गया.बरामद प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप जिसकी मात्रा 4000 लीटर है,ट्रक, नकद रूपया, मोबाइल एवं अन्य सामान को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया.

तस्करी में शामिल अन्य सहयोगियों का खुलासा

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोडिन युक्त सिरप की तस्करी से संबंधित अपने अन्य सहयोगियों के बारे में खुलासा किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने बताया कि इस संपूर्ण कार्रवाई में डंगराहा ओपी के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है. छापामारी दल में बयासी थानाध्यक्ष संजीव कुमार,डंगराहा ओपी प्रभारी परमानंद पासवान,डंगराहा ओपी के पीटीसी रवि रंजन कुमार एवं मुन्ना प्रसाद के अलावा जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >