नो पार्किंग जोन में लगे 10 वाहनों से 38 हजार जुर्माना

कसबा

कसबा. प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी सह नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी महेश कुमार के नेतृत्व में नो पार्किंग जोन में अनधिकृत ढंग से लगेऑटो, बाइक सहित कुल 10 वाहनों से 38 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया. प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी सह नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी महेश कुमार ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने दुकानदारों और वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने में सहयोग करें. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अतिक्रमण और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >