जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कामयाबी; रात की गश्ती में धराए दो शातिर, भारी मात्रा में गांजा बरामद

पूर्णिया के जलालगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से 32 किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है. पूछताछ में तस्करों ने गांजा नेपाल से मिलने का दावा किया है.

Purnia News: पूर्णिया के जलालगढ़ में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर रात्री गश्ती के दौरान अररिया से पूर्णिया की ओर जा रही सिल्वर रंग की शेवरले कार की तलाशी ली गई. कार की डिक्की में रखे बैग से 32 किलो गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुलिस ने मौके से दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है.

गुप्त सूचना पर कार को रोककर हुई तलाशी

जलालगढ़ थाना पुलिस ने 22 अगस्त की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की शेवरले कार संख्या CG 04 H 5734 से मादक पदार्थ की खेप अररिया से पूर्णिया की ओर ले जाई जा रही है. इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली.

डिक्की में रखे बैग से मिला 32 किलो गांजा

तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे बैग के अंदर से गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजे की कुल मात्रा 32 किलो बताई है. इसके अलावा कार से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है.

दोनों गिरफ्तार आरोपित अररिया के रहने वाले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बाबुल कुमार (30), निवासी सैफगंज वार्ड संख्या 8, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया और मो. रऊफ (30), निवासी सैफगंज वार्ड संख्या 3, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है. दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया.

नेपाल से गांजा मिलने का पुलिस के सामने किया दावा

पूर्णिया जिला साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ टू कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि गांजा नेपाल से किसी व्यक्ति के माध्यम से कुर्साकांटा के सोनापुर के पास उन्हें मिलता था. इसके बाद कार से गांजा भागलपुर जिले के रंगरा और नवगछिया इलाके में पहुंचाने की बात सामने आई है.

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस कथित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. गांजा कहां से आता था, किस व्यक्ति के माध्यम से आरोपितों तक पहुंचता था और इसे आगे किन लोगों को दिया जाता था, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है.

छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

Purnia News: एसडीपीओ टू कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई में जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शिवम कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे. पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >