बलदारी टोला में आग लगने से 18 घर जले, मची अफरातफरी व चीख-पुकार

मची अफरातफरी व चीख-पुकार

बीकोठी. पटराहा पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित बलदारी टोला में बुधवार को अचानक लगी भीषण आग में देखते ही देखते 18 परिवारों के घर स्वाहा हो गये. आग इतनी तेज थी कि सभी घरों के साथ-साथ अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया. इस हादसे में कौशल्या देवी, छपको देवी, मंती देवी, अनिता देवी, वीणा देवी, सुलेखा देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, डोमनी देवी, सोनी देवी, रूबी देवी, नागो ऋषि, नीलम देवी, कबिता देवी, हिन्दू ऋषि, रीना देवी और गीता देवी सहित कई परिवारों का सबकुछ स्वाहा हो गया. लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और दुख का माहौल है. पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उनके सामने खाने-पीने से लेकर रहने तक की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. इस कठिन घड़ी में पटराहा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी कोष से सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत स्वरूप खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध करायी. वहीं सांसद प्रतिनिधि कौशल यादव ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पंचायत सचिव सह हल्का कर्मचारी संजीव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में प्लास्टिक शीट उपलब्ध करायी. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा और स्थायी पुनर्वास की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को फिर से बसाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >