खगड़िया एसपी के पूर्णिया आवास पर चोरों ने किया हाथ साफ

पूर्णिया : बिहार में चोरों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस के बड़े अधिकारी के घर भी चोरी करने में चोर झिझक नहीं रहे हैं. ताजा मामला पूर्णिया से आया है, जहां चोरों ने एसपी साहेब के घर में ही हाथ साफ कर दिया. खगड़िया की एसपी मीनू कुमारी के पूर्णिया स्थित घर में अपराधियों ने […]

पूर्णिया : बिहार में चोरों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस के बड़े अधिकारी के घर भी चोरी करने में चोर झिझक नहीं रहे हैं. ताजा मामला पूर्णिया से आया है, जहां चोरों ने एसपी साहेब के घर में ही हाथ साफ कर दिया. खगड़िया की एसपी मीनू कुमारी के पूर्णिया स्थित घर में अपराधियों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

बता दे कि घटना सोमवार की है. चोरी की घटना मधुबनी टीओपी क्षेत्र के सिपाही टोला में हुई. चोरों ने घर के पीछे की ग्रिल की कुंडी तोड़ कर अंदर प्रवेश किये. चोरी की घटना तब हुई, जब घर में रहनेवाले केयरटेकर संतोष कुमार नाश्ता करने डॉलर हाउस चौक गया हुआ था. वहां से लौटकर वह घर पहुंचा, तो घर के पीछे का ग्रिल खुला हुआ था और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था. घटना की सूचना संतोष ने तत्काल एसपी मीनू कुमारी को दी.
घटना की खबर मिलने पर खगड़िया एसपी मीनू कुमारी पूर्णिया अपने घर पहुंचीं और घटना का जायजा लिया. सूचना पर पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा भी सिपाही टोला पहुंचे. उनके आने से पहले डॉग स्क्वॉयड के साथ पूर्णिया पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी. चोरी के बारे में पूछने पर एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि विगत तीन माह से उनके सास-ससुर घर पर नहीं थे. चोरों ने उनका कोई निजी सामान चोरी नहीं किया है. लेकिन, उनकी सास के जेवर और नकदी की चोरी हुई है. चोरों ने कमरे के अंदर रखे अलमारी का लॉक तोड़ कर जेवर और नकद की चोरी की है. एसपी मीनू कुमारी ने यह नहीं बताया कि कितने की चोरी हुई है. पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है और जल्द ही चोर पकड़े जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >