अब जैविक खाद बन कर खेतों तक पहुंचेगा आपके घरों का कचरा

पूर्णिया : आपके घरों का कचरा अब जैविक खाद के रूप में गांव के खेतों तक पहुंचेगा. इससे न केवल डोर टू डोर कचरा उठाव अभियान में होने वाला खर्च निकलेगा बल्कि निगम का राजस्व भी बढ़ेगा जबकि कचरे की यत्र-तत्र डंपिंग की समस्या भी खत्म हो जायेगी. निगम ने कचरे से खाद बनाने की […]

पूर्णिया : आपके घरों का कचरा अब जैविक खाद के रूप में गांव के खेतों तक पहुंचेगा. इससे न केवल डोर टू डोर कचरा उठाव अभियान में होने वाला खर्च निकलेगा बल्कि निगम का राजस्व भी बढ़ेगा जबकि कचरे की यत्र-तत्र डंपिंग की समस्या भी खत्म हो जायेगी. निगम ने कचरे से खाद बनाने की नयी योजना बनायी है जिसका कार्यान्वयन शीघ्र होने वाला है. इसके लिए निगम ने अपनी कवायद तेज कर दी है.
नगर निगम ने छह स्थानों पर निजी जमीन का चयन करना है जिसमें तीन जगहों का चयन कर लिया गया है. इस जमीन को लीज पर लिया जायेगा जहां बायो कंपोष्ट पिट का निर्माण किया जायेगा. गीला और सूखा कचरा के लिए अलग-अलग कंपोष्ट पिट बनाया जायेगा.
बाद में डोर टू डोर कचरा उठाव अभियान के तहत संग्रह किए जानो वाले कचरों को इसी कंपोष्ट पिट में डाला दिया जायेगा. बाद में विज्ञान की विधि के हिसाब से इन कचरों को जैविक खाद के रूप में परिवर्तित किया जायेगा. निगम की योजना के मुताबिक बायो कंपोष्ट पिट में खाद तैयार होने के बाद पांच व दस किलो की पेकिंग की जायेगी और फिर उसे सस्ते दर पर किसानों के हाथों बेचा जायेगा.
नगर निगम ने कंपोष्ट पिट के लिए बुधवार को शहर के वार्ड नम्बर 42 में दो और वार्ड 10 में एक जगह का चयन हुआ है. नगर आयुक्त के स्थल निरीक्षण के बाद एग्रीमेंट किया जायेगा. इसके अलावा वार्ड नंबर 46, 07, 36, 09 और 07 के निजी जमीन का चयन किया जाना है.
निजी जमीन मालिक को 15 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से लीज ली गई जमीन के एवज में भुगतान किया जायेगा. निगम की ओर से अभी शहर में डोर टू डोर कचरा उठाव के लिए घर-घर दो डस्टबीन वितरित किये जा रहे हैं.
घर वालों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की ट्रेनिंग दी जा रही है. बुधवार को कंपोष्ट पिट के लिए चिह्नित जमीन के कागजतों का सत्यापन किया गया. समझा जाता है कि कचरों से जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जायेगी जो पूर्णिया नगर निगम की बड़ी उपलब्धि होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >