पूर्णिया :बंगाल में हुए सड़क हादसे में पांच की मौत

किशनगंज/पूर्णिया : जिला मुख्यालय से सटे पश्चिम बंगाल स्थित दालकोला में बुधवार को ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार पांच की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान राम कुमार साह, चंद्रशेखर साह, सीताराम साह, मिथुन झा के रूप में हुई है. सभी मृतक सभी सीतामढ़ी जिले के बेलखंड थाना अंतर्गत बासोल गांव […]

किशनगंज/पूर्णिया : जिला मुख्यालय से सटे पश्चिम बंगाल स्थित दालकोला में बुधवार को ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार पांच की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान राम कुमार साह, चंद्रशेखर साह, सीताराम साह, मिथुन झा के रूप में हुई है. सभी मृतक सभी सीतामढ़ी जिले के बेलखंड थाना अंतर्गत बासोल गांव के रहने वाले थे. वे लोग पूर्णिया में फेरी का काम करते थे. सभी दालकोला रेल गुमटी की ओर से ऑटो में सवार होकर पूर्णिया जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >