पूर्णिया : सांसद के मामा और भाई पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ चली गोलियां, बाल-बाल बचे

पूर्णिया : पूर्णिया के जदयू सांसद संतोष कुशवाहा के मामा के बाड़ीहाट स्थित घर पर बुधवार को बदमाशों ने हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस हमले में सांसद के बड़े भाई शंकर कुशवाहा भी बाल-बाल बच गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बदमाशों की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर […]

पूर्णिया : पूर्णिया के जदयू सांसद संतोष कुशवाहा के मामा के बाड़ीहाट स्थित घर पर बुधवार को बदमाशों ने हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस हमले में सांसद के बड़े भाई शंकर कुशवाहा भी बाल-बाल बच गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बदमाशों की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. सांसद के मामा लखन लाल विश्वास का कहना है कि पिछले तीन चार महीने से उन्‍हें मोबाइल पर घर खाली करने की धमकी मिल रही थी. इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >