बनमनखी : गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय बनमनखी से सरसी थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने मैजिक से जा रहे बीएमपी 6 बटालियन मुजफ्फरपुर के 11 जवानों का वाहन बनमनखी-सरसी थाना बार्डर के समीप शिशवा बरझर्रा मोड़ पर सड़क के किनारे असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में 11 जवान घायल हो गए .
पेट्रोलिंग में जा रहे बीएमपी का वाहन पेड़ से टकराया, 11 जवान घायल, 6 रेफर

पेट्रोलिंग में जा रहे बीएमपी का वाहन पेड़ से टकराया, 11 जवान घायल, 6 रेफर
Copied link
बनमनखी : गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय बनमनखी से सरसी थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने मैजिक से जा रहे बीएमपी 6 बटालियन मुजफ्फरपुर के 11 जवानों का वाहन बनमनखी-सरसी थाना बार्डर के समीप शिशवा बरझर्रा मोड़ पर सड़क के किनारे असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में 11 जवान घायल हो गए . […]
सभी घायल जवान को स्थानीय लोगों की मदद से बनमनखी के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह घायल जवान को सदर अस्पताल पूर्णिया के लिए रेफर कर दिया गया. रेफर जवानों में अर्जुन राय 41, राकेश कुमार 39, आदित्य पांडेय 25, अरुण कुमार 25, रंजीत कुमार 22 एवं संग्राम मरांडी शामिल हैं. अन्य घायल में डब्ल्यू कुमार चालक 19, बीएमपी 6, मुजफ्फरपुर धर्मवीर कुमार 31, पप्पू साह 36, हरिचंद मंडल 55, गुलाब कुमार ठाकुर 34 शामिल थे.