बनमनखी में 21 फरवरी से संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाअधिवेशन

बनमनखी/ जानकीनगर

बनमनखी/ जानकीनगर. अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 114 वें वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारी अब अंतिम चरण में है. आगामी 21 फरवरी को शुरू हो रहे तीन दिवसीय संतमत सत्संग में संत महर्षि मेंही के शिष्य एवं भक्त देश विदेश से यहां पहुंचने वाले हैं. पूर्णिया जिला के बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत के सिकलीगढ़ धरहरा में साधु-महात्माओं का जमावड़ा लगेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु इस भव्य संतमत सत्संग में पहुंचेंगे. वही अखिल भारतीय संतमत सत्संग की व्यवस्थापक अनमोल बाबा ने कहा कि इस महाअधिवेशन में सत्संग प्रेमियों व श्रद्धालुओं के लिए लगभग चार लाख स्क्वायर फीट भूमि पर 550 फीट चौड़ाई एवं 800 फीट लंबाई में पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. 20 फरवरी को गुरु महाराज के आश्रम से प्रातः 09 बजे भव्य शौभायात्रा निकाली जाएगी. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने सत्संग स्थल पर जाने के मुख्यमार्गाें की जानकारी दी. बताया कि लगभग आठ गेट बनाया गया है. सभी रास्ते पर सत्संग स्थल से 500 मीटर की दूरी पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. सत्संग स्थल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, जीविका दीदी, सत्संग सत्संग कमेटी के सदस्य, एवं बनमनखी अनुमंडलीय प्रशासन, सुरक्षा व सेवा में रहेंगे.. महाअधिवेशन के मंत्री नितिन जायसवाल ने बताया कि 21 फरवरी को प्रातः सत्संग का उद्घाटन स्तुति से होगा. इसके बाद 6:00 से 11:00 तक साधु महात्माओं का प्रवचन होगा. 2:00 बजे से भजन कीर्तन स्तुति एवं ग्रंथ पाठ तथा संध्या में पुन:प्रवचन होगा. इसी प्रकार 22 एवं 23 फरवरी को भी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है.वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम ने सुरक्षा -व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. वहीं सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि लगातार सत्संग कार्यक्रम का जायजा ले रहे हैं. आयोजन कमेटी की ओर से ललन उर्फ साकेत, चंद्रकेतु रमन, नितिन जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि जानकीनगर रणजीत कुमार उर्फ चुन्ना यादव, नीतीश कुमार उर्फ लाट साहब, हीरालाल शर्मा,शशिशेखर कुमार, शिवशंकर तिवारी,निरज कुमार ,गुड्डू चौधरी,अनमोल यादव, प्रवीण यादव ,सूरज नारायण यादव पूर्व मुखिया, नागेश्वर यादव, नवल किशोर सिंह, संजय सुमन समेत दर्जनों कार्यकर्ता दिन-रात कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >