पूर्णिया. मरंगा थाना अंतर्गत कामाख्या ओपी पुलिस ने एक ऑटो से अलग-अलग ब्रांड के कुल 111 लीटर विदेशी शराब बरामद कर लिया.बरामद शराब में 500 एम एल के 24 पीस केन बियर भी शामिल है.पुलिस ने ऑटो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार चालक मरंगा थाना क्षेत्र के बादरपुर निवासी मो उस्मान बताया गया है.कामाख्या ओपी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ऑटो से विदेशी शराब की बरामदगी की गई.उन्होंने बताया कि बरामद शराब की खेप पश्चिम बंगाल से हरदा होते हुए कटिहार जिले के चंदवा की ओर जा रहा था.शराब की खेप किस कारोबानी ने मनवाई थी,उसकी जानकारी चालक से मिली है.इस मामले में जल्द ही शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया जाएगा.
111 लीटर शराब ऑटो से बरामद, चालक गिरफ्तार
मरंगा थाना
