अमौर में पैक्स चुनाव को लेकर 11 हजार मतदाता, 21 मतदान केंद्र

अमौर

अमौर. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही अमौर प्रखंड में पैक्स चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजाराम पंडित ने चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं.वही कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करना 08 और 09 अप्रैल को होना है.उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 10 और 11 अप्रैल को , नाम वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन 13 अप्रैल को होगा. मतदान और मतगणना 20 अप्रैल को होंगे. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र की कुल 11 पंचायतों और 01 नगर पंचायत को मिलाकर कुल 12 पैक्स समितियों के लिए चुनाव होना है.चुनाव को लेकर एनआर काटने की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है, जिसमें संभावित उम्मीदवार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या के आधार पर पारदर्शी मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं. इसमें कुल 21 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं.लगभग 11,000 पैक्स मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक 700 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र का गठन किया गया है. जिन स्थानों पर संख्या 700 से अधिक है, वहां दो केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बुनियादी समुचित व्यवस्था रहेगी. बीडीओ राजाराम पंडित ने कहा कि चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न कोषांगों का गठन कर दिया गया है.प्रशासन हर हाल में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है.मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी ताकि कोई भी मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मत का प्रयोग कर सके. तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >