शराब के नशे में हंगामा करते 10 गिरफ्तार

केनगर थाना पुलिस ने रविवार को संध्या व रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न स्थानों पर से शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए 10 शराबी को गिरफ्तार कर लिया.

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने रविवार को संध्या व रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न स्थानों पर से शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए 10 शराबी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपितों में थाना क्षेत्र के परोरा गांव निवासी 35 वर्षीय रामाशीष साह, 19 वर्षीय नीतीश कुमार, 40 वर्षीय विनोद मिस्त्री, 25 वर्षीय घनश्याम ऋषि व 25 वर्षीय राधेश्याम ऋषि तथा बिठनौली पूरब पंचायत के बसहा गांव निवासी 40 वर्षीय पुलेन शर्मा और 35 वर्षीय मुकेश साह व गोकुलपुर पंचायत के गोकुलपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार तथा चंपानगर थाना क्षेत्र के जगनी पंचायत अंतर्गत सौराहा गांव निवासी 22 वर्षीय जलज कुमार तथा कटिहार जिले के फलका थाना अंतर्गत चकला गांव निवासी 27 वर्षीय विकास कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >