Bihar crime (पटना) : कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित गेस्ट हाऊस में चल रही जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है. कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार महिला, गेस्ट हाऊस मैनेजर और दो कस्टमर को गिरफ्तार कर लिया है.
आपत्तिजनक सामान बरामद
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. पुलिस को इसके बारे में लगातार सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार इस गेस्ट हाऊस में पहले भी पुलिस छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
लोदीपुर का रहने वाला है मैनेजर
पुलिस ने छापेमारी की, तो गेस्ट हाऊस के कमरे में एक महिला आपत्तिजनक हालत में मिली. पुलिस को देख कस्टमर भागने की कोशिश करने लगा, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार मैनेजर उपेंद्र कुमार लोदीपुर का रहने वाला है. वहीं, दो कस्टमर में राघोपुर के रमेश कुमार और सरैयापुर के अजय चौधरी शामिल हैं. पुलिस आपत्तिजनक सामान और सीडी कैसेट को जब्त कर थाने ले आयी है.
