Bankipur By Election Result: सावन के पहले सोमवार को बांकीपुर की जनता का भरपूर आशीर्वाद प्रशांत किशोर को मिला है. निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 17वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने 9581 वोटों की मजबूत बढ़त बनाकर बीजेपी के मजबूत किले को हिला दिया है. इस सीट पर राजद का बुराहल है और शुरुआत से ही तीसरे नंबर पर काबिज है.'
17वें राउंड तक वोटों का पूरा आंकड़ा
31 राउंड की कुल मतगणना में से 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. अब तक की काउंटिंग में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 33538 वोट हासिल कर सबसे आगे चल रहे हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार को 23957 वोट मिले हैं और वह 9581 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
आरजेडी की उम्मीदवार रेखा कुमारी काफी पीछे
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी इस मुकाबले में काफी पीछे छूट गई हैं. 17वें राउंड की समाप्ति तक उन्हें केवल 8272 वोट ही मिल पाए हैं. वह प्रशांत किशोर से 25266 वोटों से पीछे चल रही हैं. शुरुआती राउंड से ही आरजेडी मुकाबले से पूरी तरह बाहर नजर आ रही है और मुख्य जंग सिर्फ जन सुराज और बीजेपी के बीच है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जीत की ओर बढ़ते कदम
आधे से अधिक राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर की 9581 वोटों की बढ़त काफी निर्णायक मानी जा रही है. एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती का काम जारी है. जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ रहे हैं, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और नतीजों की अंतिम तस्वीर भी साफ होती दिख रही है.
इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक
