Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम, बंगाल सरकार ने सप्लाई पर लगाई रोक

Potato-Onion Price Hike: बंगाल सरकार ने बिहार में आलू-प्याज की सप्लाई पर रोक लगा दी है. बंगाल के इस फैसले से बिहार में आलू-प्याज के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. आइए, जानते हैं क्या है पूरी खबर…

Potato-Onion Price Hike: बंगाल में आलू-प्याज की कीमत बढ़ने की आशंका जताते हुए राज्य सरकार ने बंगाल क्षेत्र से बिहार एवं अन्य जगहों पर आलू और प्याज की सप्लाई पर रोक लगा दी है. बिहार के किशनगंज के पास बिहार-बंगाल बॉर्डर पर रामपुर में बंगाल प्रशासन ने चेकपोस्ट बनाकर बैरिकेडिंग लगा दी है. बंगाल सरकार की तरफ से आलू-प्याज पर रोक लगा देने से बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों, खासकर किशनगंज में इनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी की आशंका गहरा गई है. बंगाल सरकार ने अपने राज्य में आलू-प्याज के बढ़ते कीमतों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है.

सीमावर्ती इलाकों के बाजार पर पड़ेगा असर

बंगाल सरकार की तरफ से लगाए गए इस रोक की वजह से बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित रामपुर मंडी में आलू-प्याज की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है. इसी मंडी से पूरे किशनगंज में आलू-प्याज की सप्लाई होती है. इस फैसले से व्यापारी काफी परेशान हैं. उन्हें आशंका है कि आने वाले दिनों में बिहार में भी आलू-प्याज की कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी. बंगाल सरकार का यह फैसला सीधे तौर पर बिहार के सीमावर्ती इलाकों के बाजारों पर असर डालेगा. आने वाले दिनों में इन इलाकों में आलू-प्याज के भाव में बढ़त देखने को मिल सकती है. साथ ही, इस फैसले से दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक संबंधों पर भी असर पड़ सकता है.

ALSO READ: Bihar News: BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक का सिर फटा, नॉर्मलाइजेशन का कर रहे थे विरोध

सीजनल सब्जी के दाम में भी उछाल 

बीते कुछ दिनों से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. ठंड का मौसम में टमाटर गोभी जैसे फसलों का मौसम होता है, लेकिन महंगाई का आलम यह है कि ये सब्जियां भी महंगी हैं. एक सब्जी व्यापारी ने बताया कि वर्तमान में 40 रुपए से नीचे कोई भी सब्जी नहीं है. टमाटर की बात करें तो 40 से लेकर के 60 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है. इस समय गोभी का सीजन चल रहा है, इसके बावजूद यह अभी 40 किलो बिक रहा है. पत्ता गोभी भी 40 रुपए किलो है.

ALSO READ: Land Survey News: बहुत बड़ी टेंशन हुई दूर! भूमि सर्वेक्षण में यह तरकीब दिलाएगी जमीन मालिकों को बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >