RJD नेता तेजप्रताप यादव का कटा चालान, वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी हटाए गए

Tej Pratap Yadav News: होली के दिन सरकारी आवास पर राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने बॉडीगार्ड को जबरन डांस कराया था. अब इस मामले में बॉडीगार्ड पर कार्रवाई हुई है. उसे हटा दिया गया है. उसके जगह किसी दूसरे सिपाही को बॉडीगार्ड नियु्क्त किया गया है. साथ ही बिना हेलमेट के सड़क पर स्कूटी चलाने के मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ चालान कटा है. पढ़ेें पूरी खबर…

Tej Pratap Yadav News: राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने होली के दिन अपने सरकारी आवास पर पुलिसकर्मी से जबरन डांस करवाया था. साथ ही डांस न करने पर उसे सस्पेंड कराने की धमकी दी थी. इसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. इसके बाद एक और वीडियो सामने आया, जिसमें तेज प्रताप यादव पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट स्कूटी चलाते दिखाई दिए. अब इन दोनों मामलों में पटना पुलिस ने एक्शन लिया है. तेज प्रताप के बॉडीगार्ड द्वारा डांस किए जाने को पटना पुलिस ने गंभीरता से लिया है. वर्दी में डांस के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन लेते हुए तेज प्रताप की सुरक्षा से हटाने का निर्देश दिया है. उनकी जगह दूसरे कांस्टेबल को तेज प्रताप की सुरक्षा में लगाया गया है. साथ ही बॉडीगार्ड दीपक कुमार को लाइन क्लोज भी कर दिया गया है. 

स्कूटी का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन भी था फेल 

इसके अलावा पटना की सड़कों पर बिना हेलमेट स्कूटी चलाने के मामले में पटना एसएसपी ने ट्रैफिक एसपी को चालान करने का निर्देश दिया है. बता दें, शनिवार को आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव बिना हेलमेट के स्कूटी पर सीएम हाउस के पास घूम रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस स्कूटी को तेज प्रताप चला रहे थे उसका इंश्योरेंस और पॉल्यूशन भी फेल था, जिसकी वजह तेज प्रताप के ऊपर 4 हजार का चालान हुआ है. 1 हजार रूपये बिना हेलमेट का, 1 हजार रुपये पॉल्यूशन का और 2 हजार रुपये इंश्योरेंस फेल होने का चालान किया गया है. तेज प्रताप का चालान नंबर BR  1603325031231631 है. 

बॉडीगार्ड दीपक के पक्ष में उतरे रिटायर्ड एसीपी

बॉडीगार्ड दीपक कुमार के खिलाफ हुए एक्शन को लेकर रिटायर्ड एसीपी अजय कुमार सिंह ने कहा,” वर्दी की एक गरिमा होती है, हमारे लिए आचार संहिता होती है. पुलिस मैनुअल में लिखा है कि पुलिसकर्मियों को आचरण के खिलाफ कुछ नहीं करना चाहिए. अपने ही सुरक्षाकर्मी से ऐसा कुछ कहकर तेज प्रताप यादव ने अनादर दिखाया है. यह अस्वीकार्य है, मुझे लगता है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. तेज प्रताप यादव के इस कृत्य से हम आहत हैं. पुलिसकर्मी की कोई गलती नहीं है, उसने आदेश का पालन किया है. उसके खिलाफ कार्रवाई करना ठीक नहीं होगा और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा.”

ALSO READ: “ए सिपाही ठुमका लगाओ…” डांस करने वाला पुलिसकर्मी तलब, तेजप्रताप के खिलाफ जारी होगा चालान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >