किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2,000, PM Kisan की 24वीं किस्त की तैयारी; KCC का भी मिलेगा फायदा

PM Kisan योजना के तहत 24वीं किस्त जल्द ही किसानों के खातों में आ सकती है. सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर के बीच ₹2,000 जारी किए जा सकते हैं. साथ ही, सरकार PM Kisan लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधा देने पर भी विचार कर रही है.

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार अगली किस्त जारी करने की तैयारी में जुटी है. 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गयी थी, जिसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी गयी थी. अब 24वीं किस्त को लेकर किसानों की नजर सरकार की घोषणा पर है. सूत्रों के हवाले से 5 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच किस्त जारी किये जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गयी है.

हर चार महीने में जारी होती है किस्त

PM-KISAN के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में यानी 2,000-2,000 रुपये करके सीधे बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है. आमतौर पर इन किस्तों के बीच करीब चार महीने का अंतर रहता है. 23वीं किस्त 20 जून को जारी होने के बाद अगली किस्त अक्तूबर के आसपास आने की संभावना बनती है. हालांकि, पिछली किस्तों की तारीखों में अंतर रहा है, इसलिए 24वीं किस्त की सटीक तारीख को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख सामने आने के बाद ही यह तय होगा कि किसानों के खातों में राशि अक्तूबर में आयेगी या नवंबर में. सूत्रों के अनुसार, किस्त दिवाली से पहले जारी करने की तैयारी है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

23वीं किस्त में 9.44 करोड़ किसानों को मिला था लाभ

PM-KISAN की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला था. केंद्र सरकार ने 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी. इनमें 2.18 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल थीं. सरकार ने जुलाई 2026 में PM-KISAN योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी भी दी है. इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है.

PM Kisan लाभार्थियों को KCC देने की तैयारी

इधर, किसानों को सस्ता कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधा का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को हैदराबाद में दक्षिणी राज्यों के क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए राज्यों को केंद्र की ओर से सहयोग देने की बात कही.चौहान ने कहा कि शुरुआत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकती है. इसका उद्देश्य किसानों को आसान और सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना है.

हर किसान तक KCC पहुंचाने पर जोर

कृषि मंत्री ने किसानों तक संस्थागत कृषि ऋण की पहुंच बढ़ाने और KCC सुविधा को अधिक व्यापक बनाने पर जोर दिया. सरकार का फोकस किसानों को कृषि जरूरतों के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर है. KCC के माध्यम से किसान खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए संस्थागत ऋण ले सकते हैं. सरकार की ओर से इसके दायरे को बढ़ाने की दिशा में उठाये जाने वाले कदमों से PM-KISAN लाभार्थियों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है.

फिलहाल किसानों को क्या पता होना चाहिए PM-KISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी. 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक अक्तूबर से नवंबर के बीच किस्त जारी होने की संभावना है. पात्र किसानों को अगली किस्त में भी 2,000 रुपये मिलने हैं. सरकार PM-KISAN लाभार्थियों तक KCC सुविधा पहुंचाने के विकल्प पर काम कर रही है.

Also Read : 10 लाख से शुरू किया कारोबार, चार साल में 1.50 करोड़ का टर्नओवर; अब 100 करोड़ पर खुशबू की नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >