प्रतिनिधि,दलसिंहसराय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी),दलसिंहसराय में मंगलवार को डॉ. सोनु कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया.पदभार ग्रहण करने के बाद पीएचसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया.इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मियों ने विश्वास जताया कि डॉ.सोनु कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़,पारदर्शी एवं जनहितकारी बनेंगी.डॉ.सोनु कुमार ने कहा कि वे पूरी टीम के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे.मरीजों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अपनी प्राथमिकता बताया.कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.मौके पर डॉ. रूपेश कुमार,डॉ.शिवशंकर सिंह,डॉ.आलोक कुमार मिश्रा,कैलाश राम, शिवम,साकेत सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.
पीएचसी को मिला नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,डॉ. सोनु कुमार ने संभाला पदभार

बधाई देते कर्मी। | Prabhat Khabar Network
Copied link
दलसिंहसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सोनु कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प।