Petrol Diesel Price: पटना- मुजफ्फरपुर में पेट्रोल- डीजल के दाम आज स्थिर, गया सहित इन शहरों में जानें रेट

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर में तेल के दाम स्थिर है. वहीं, गया, सारण और बिहारशरीफ में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया.

पटना. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से पूरे देश के लोग परेशान हैं. प्रदेश का भी कुछ वैसा ही हाल है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से सीधे बजट पर प्रभाव पड़ता है. वहीं, बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. इसमें गया, सारण और बिहारशरीफ समेत अन्य शहर भी शामिल है.

इन शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम है स्थिर

तेल कंपनियों ने बिहार कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं किया है. इससे त्योहार के इस महीने में आपको थोड़ा राहत मिलेगा. पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर में तेल के दाम स्थिर है. वहीं, गया, सारण और बिहारशरीफ में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया.

पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम जानें

बता दें कि सासाराम और औरंगाबाद जिला में तेल के दाम घटे हैं. पटना में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर है. राजधानी पटना में मंगलवार को पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये में बिक रहा है. वहीं, गया में पेट्रोल 108.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.41रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल की कीमत जारी होती है

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं. जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं.

बिहार के प्रमुख शहरों में जानें- Petrol Diesel Price

शहर- पेट्रोल – डीजल

पटना- 107.24 प्रति रुपये- 94.04 प्रति रुपये

गया – 108.71 रुपये प्रति लीटर – 95.41रुपये प्रति लीटर

भागलपुर – 108.28 रुपये प्रति लीटर – 94.99 रुपये प्रति लीटर

मुजफ्फरपुर -107.98 रुपये प्रति लीटर – 94.70 रुपये प्रति लीटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >