Pawan Singh FIR: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ पटना में FIR दर्ज, महिला यूट्यूबर ने लगाया ये आरोप...

Pawan Singh News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर से विवादों के घेरे में हैं. पटना के कदमकुआं थाना में पवन सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

Pawan Singh FIR: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर से विवादों के घेरे में हैं. पटना के कदमकुआं थाना में पवन सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि महिला यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने पवन सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है.

आवेदन में महिला यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने बताया है कि 23 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे वो बहादुरपुर ओवरब्रिज से अपने न्यूज चैनल की गाड़ी से ड्राइवर उमेश राय के साथ घर लौट रही थीं. इसी दौरान 2 बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे और उनकी गाड़ी को रोक दिया. बाइक पर सभी बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था. कट्टा दिखाते हुए उन्होंने कहा कि- ‘पवन सिंह के बारे में किसी भी न्यूज वाले को इंटरव्यू देना बंद कर दो. यही नहीं पवन भैया के बारे में अपने सोशल अकाउंट से कुछ भी नहीं कहोगी. पवन भइया बहुत गुस्से में हैं.

महिला यूट्यूबर के मुताबिक बदमाशों ने धमकी दी कि पवन भइया के बारे में उल्टा सीधा बोलना बंद कारो, नहीं तो तुम्हारे कपार (सिर) में गोली मार देंगे. धमकी देने के बाद चारों बाइक से भाग निकले.

Also Read: नवादा में गश्ती करने गई पुलिस टीम पर हमला, बदमाशों ने सड़क पर लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

पवन सिंह के समर्थक ने लखनऊ में दर्ज कराई FIR

बता दें कि एक और एफआईआर पवन सिंह के समर्थक ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज कराई है. पवन सिंह के समर्थक बलवंत सिंह ने एक यूट्यूब चैनल, उसके एंकर सहित कई लोगों पर पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है. बलवंत सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि बबिता मिश्रा, एंकर अमित झा द्वारा पवन सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

बलवंत सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि चैनल के मालिक पवन सिंह की पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसा रहे हैं. कहा कि पवन सिंह की जिंदगी साजिश के तहत बर्बाद की जा रही है. पवन सिंह और उनकी पत्नी का कुछ वीडियो यूट्यूब पर दिखाकर उनकी शादीशुदा जिंदगी खराब करने को लोग तुले हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >