बंगाल से पटना आया खास पत्ता, इसी से सज रहा डाकबंगला का दुर्गा पूजा पंडाल

राजधानी पटना में नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हैं. डाकबंगला चौराहे पर इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को बंगाल से लाए गए खास पत्तों से सजाया जा रहा है, जो इसे अनोखा लुक देगा.

पटना से रिया की रिपोर्ट

Puja Pandal Will Be Decorated With Special Leaves : राजधानी पटना में नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. शहर के अलग-अलग इलाकों में भव्य पूजा पंडालों का निर्माण शुरू हो चुका है.मूर्तिकार देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का आकर्षण रूप देने में जुटे हैं. इसमे पटना का प्रसिद्ध 'डाकबंगला चौराहा' भी शामिल है, जहां हर साल की तरह इस बार भी नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट की ओर से खास पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. इस बार पंडाल की सजावट में बंगाल से लाए गए एक खास पत्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है.

बंगाल से आया खास पत्ता, इसी से सजेगा पूरा पंडाल

नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि इस बार पंडाल को अलग और खास रूप देने की तैयारी है. इसके लिए बंगाल से एक विशेष प्रकार के बड़े-बडे पत्ते मंगवाया जा रहा है. इसी पत्ते से पूजा पंडाल को सजाया जाएगा.

पंडाल के अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

पंडाल तैयार कर रहे कारीगरों ने बताया कि इस पत्ते को अलग-अलग आकार में काटकर पंडाल की सजावट में इस्तेमाल किया जा रहा है. जिससे पूरा पंडाल एक अलग ही अंदाज में दिखेगा. पत्ते को खास शेप देकर पूरे पंडाल को सजाया जा रहा है, जिससे पंडाल का लुक काफी अलग नजर आएगा. यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है.

डाकबंगला चौराहे पर जोर-शोर से चल रहा काम

नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाला है. ऐसे में पूजा समितियों के पास पंडाल तैयार करने के लिए समय सीमित है. डाकबंगला चौराहे पर भी कारीगर दिन-रात पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. हर साल डाकबंगला चौराहे का पूजा पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है. इस बार भी समिति की ओर से पंडाल को खास बनाने की तैयारी की जा रही है.

परंपरा के साथ हर साल कुछ नया करने की कोशिश

नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट की ओर से हर साल यहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. पंडाल की थीम और सजावट में कुछ नया प्रयोग करने की कोशिश रहती है.

इस बार बंगाल से लाए गए खास पत्ते का इस्तेमाल पंडाल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. अब नवरात्र शुरू होने के बाद जब पंडाल पूरी तरह तैयार होगा, तब इसका अंतिम रूप लोगों के सामने आएगा.भक्तों की होने वाली भीड़ को देखते हुए पूजा पंडाल में महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग एंट्री और निकासी गेट तैयार की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >