झारखंड के युवक की सड़क हादसे में पटना में मौत, गांव में पसरा मातम

दारू (देवनारायण प्रसाद) : हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के इरगा निवासी बालो राणा के पुत्र उज्ज्वल राणा (25 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गयी है. बिहार की राजधानी पटना में सड़क दुर्घटना में उज्ज्वल की मौत हो गयी. मृतक पटना में रहकर काम करता था.

दारू (देवनारायण प्रसाद) : हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के इरगा निवासी बालो राणा के पुत्र उज्ज्वल राणा (25 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गयी है. बिहार की राजधानी पटना में सड़क दुर्घटना में उज्ज्वल की मौत हो गयी. मृतक पटना में रहकर काम करता था.

Also Read: JAC Board Exam 2021 : झारखंड में मैट्रिक की परीक्षा में इतने अंकों की होगी लिखित परीक्षा, मैट्रिक-इंटर के लिए वेटेज ऑफ मार्क्स भी तय, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

जानकारी के अनुसार उज्ज्वल राणा 12 दिसंबर की रात बिहार की राजधानी पटना से अपने घर हजारीबाग जिले के दारू आने के लिए पटना स्टेशन जा रहा था. उज्ज्वल को उसके मामा का लड़का सूरज कुमार स्टेशन छोड़ने मोटरसाइकिल से ले जा रहा था. इसी बीच एक ट्रक ने इसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : रांची से बोकारो का सफर होगा आसान, रोजाना चलेगी ये पैसेंजर ट्रेन, काउंटर से ले सकेंगे टिकट

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के घर के सामने परिजन व शुभचिंतक शव के आने के इंतजार में हैं. मृतक के पिता ने बताया कि उज्ज्वल को रोजगार के लिए 25 दिसंबर को मुंबई जाना था. जिसे लेकर वो परिवार से मिलने घर आ रहा था. तभी ये हादसा हो गया. उसका शव पटना से एंबुलेंस से लाया जा रहा है.

Also Read: Sarkari Naukri : भारतीय सेना में नौकरी का है सुनहरा मौका, रांची में आयोजित होगी आर्मी भर्ती रैली, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >