दो बाइकों की टक्कर में युवक जख्मी

पटना-गया-डोभी एनएच-22 के पुनपुन थाना स्थित पोठही व डुमरी के बीच सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया

मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के पुनपुन थाना स्थित पोठही व डुमरी के बीच सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में आसपास के लोगों की मदद से पुलिस उसका पीएचसी में प्राथमिक उपचार करा गंभीर स्थिति में पीएमसीएच भेज दिया. उधर दूसरे बाइक के चालक टक्कर के बाद आसपास के अपने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बाइक को लेकर मौके से फरार हो गये. जख्मी युवक जिसे पटना भेजा गया उसकी पहचान उसके पास मिले कागजात के आधार पर नालंदा जिले के चिकसौरा थाना के सोहरापुर निवासी बैधनाथ आजाद के रूप में की गयी. हालांकि पुनपुन पुलिस जख्मी बैधनाथ आजाद के परिजनों को इसकी सूचना दे दी. पुलिस बैधनाथ आजाद क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >