युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है खेलो इंडिया यूथ गेम्स

बिहार में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल संचालन के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) की टीम भी जुटी हुई है़ पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साइ के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि यह गेम्स देश के युवाओं को खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करता है़

धर्मनाथ, पटना : बिहार में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल संचालन के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) की टीम भी जुटी हुई है़ पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साइ के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि यह गेम्स देश के युवाओं को खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करता है़ उन्हाेंने बताया कि केंद्र सरकार का विजन देश में खेल का वातावरण तैयार करने पर है़ खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा का आकलन किया जाता है़ इसके बाद उन्हें खेल की सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करायी जाती है़

खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता है तैयार

मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि इस खेल के आयोजन के जरिए युवा प्रतिभा की खोज कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है़ पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए तीन पदक जीतने वाले खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स से ही निकले हैं. कांस्य पदक विजेता भारत की हॉकी टीम के खिलाड़ी संजय, पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीतने वाले सरबजोत और कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले अमन शेहरावत की प्रतिभा की पहचान इसी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ही हुई थी़

राज्यों की साझेदारी से होता है आयोजन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन राज्यों की साझेदारी से होता है़ साइ के उप महानिदेशक ने बताया कि इससे राज्यों में खेल संसाधनों का विकास होता है़ भारत इस समय खेल महाशक्ति बनने का प्रयास कर रहा है़ इसके लिए खेल इंडिया टैलेंट सर्च डेवलपमेंट डिपार्टमेंट बनाया गया है़ इसकी टीम जहां खेल का आयोजन होता है, वहां जाकर टैलेंट सर्च करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dharmnath prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >