सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार; भूसे में छिपा पिस्टल बरामद

बिहटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक विक्की कुमार को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पड़ोसी के भूसे में छिपाया गया देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

Patna Crime News : बिहटा. सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में बिहटा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पड़ोसी के दालान में भूसे के बीच छिपाकर रखा गया एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के हीरामनपुर पैनाल निवासी 23 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में हुई है. वह वर्तमान में बिहटा के खेदलपुरा गांव में रह रहा था.

वायरल वीडियो से हुई युवक की पहचान

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो में प्रदर्शन कर रहा है. सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर वायरल वीडियो का सत्यापन कराया गया. जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने खेदलपुरा स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पड़ोसी के दालान में भूसे के बीच छिपाया था हथियार

पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि हथियार पड़ोसी के दालान में रखे भूसे के बीच छिपाकर रखा गया है. इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर दालान में छापेमारी की. तलाशी के दौरान भूसे के बीच से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये.

डीएसपी ने कहा- वीडियो सत्यापन के बाद हुई गिरफ्तारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो का सत्यापन कर युवक की पहचान की गयी और उसे गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >