घर में अकेली नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शोर मचाने पर भागा युवक; पुलिस ने दबोचा

धनरुआ थाना क्षेत्र में एक गांव की नाबालिग किशोरी से घर में अकेली होने पर छेड़छाड़ का प्रयास किया गया. शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और आरोपी युवक फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Patna News : मसौढ़ी के धनरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपित की पहचान मल्लू यादव के पुत्र रूकेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

माता-पिता अस्पताल गये थे, घर में अकेली थी किशोरी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना के समय नाबालिग के माता-पिता इलाज के लिए अस्पताल गये हुए थे. इसी दौरान आरोपित युवक घर में प्रवेश कर गया और नाबालिग के साथ कथित रूप से अशोभनीय हरकत करने लगा.

शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण

आरोपित की हरकत से परेशान नाबालिग ने शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. लोगों को आते देख आरोपित युवक वहां से फरार हो गया. बाद में ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को पकड़ा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित की तलाश शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रूकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष के अनुसार, पीड़िता के बयान पर धनरुआ थाने में कांड संख्या 647/26 दर्ज किया गया है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >