पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में योग सप्ताह शुरू

विश्व योग दिवस के मौके पर पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में शनिवार को योग सप्ताह की शुरुआत हुई़ यह कार्यक्रम 14 से 21 जून तक चलेगा़

पटना़ विश्व योग दिवस के मौके पर पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में शनिवार को योग सप्ताह की शुरुआत हुई़ यह कार्यक्रम 14 से 21 जून तक चलेगा़ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि बिहार योग विद्यालय विश्व योग पीठ, मुंगेर के परमाचार्य योगगुरु स्वामी निरंजनानंद के मार्गदर्शन में योग सप्ताह की शुरुआत हुई. पहले दिन दो सौ से ज्यादा महिला, पुरुष खिलाड़ियों और विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों ने सुबह 6 से 9 बजे तक योग का अभ्यास किया. प्राणायाम, आसन, विश्राम और ध्यान से संबंधित आसनों का अभ्यास कराया गया. रविवार से हर विधा के खिलाडियों के लिए विशेष रूप से तैयार आसनों के साथ अभ्यास होगा. खिलाड़ियों के हित में इन बातों का विशेष ध्यान रखा गया कि कौन सा आसन किस खेल में मदद करेगा. कौन सा प्राणायाम खिलाड़ी को खेल से पहले और खेल के दौरान प्रतिस्पर्धा की चिंता से राहत दिलाने में मदद करेगा. मासिक धर्म के दौरान महिला खिलाड़ियों के लिए कुछ विशेष आसन लाभदायक होगा. खेल में हार के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से वापसी में कौन योगासन मददगार साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >