योग केवल व्यायाम नहीं, मानसिक अनुशासन और जीवनशैली है : आचार्य कृपामयानंद

मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ. इस अवसर पर आस्ट्रेलिया से आये आचार्य कृपामयानंद ने ‘योग, मन और स्मृति’ विषय पर व्याख्यान दिया

पटना. कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस में लायंस क्लब इंटरनेशनल, लायंस क्लब आफ पटना, नव्य विशाल और सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ. इस अवसर पर आस्ट्रेलिया से आये आचार्य कृपामयानंद ने ‘योग, मन और स्मृति’ विषय पर व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक मानसिक अनुशासन और जीवनशैली है, जो मन की शांति और स्मृति शक्ति के विकास में सहायक है. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य प्रो इंद्रजीत प्रसाद राय ने कहा कि योग से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहता है. उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने की सलाह दी. कार्यक्रम में प्रो एके भास्कर, प्रो संतोष कुमार, प्रो रश्मि अखौरी केंद्र की समन्वयक डॉ स्मिता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >