मसौढ़ी के तारेगना मुसहरी स्कूल में एमडीएम में निकला कीड़ा, बच्चों ने खाना फेंका, जांच के आदेश

मसौढ़ी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, तारेगना मुसहरी में मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया. बच्चों ने विरोध जताते हुए भोजन फेंक दिया. मामले की जांच शुरू हो गई है.

Patna Mid Day Meal: सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. मसौढ़ी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, तारेगना मुसहरी में मंगलवार को बच्चों को परोसे गए भोजन में कीड़ा निकलने के बाद हड़कंप मच गया. घटना से नाराज बच्चों ने भोजन करने से इनकार कर दिया और अपनी-अपनी थालियां फेंक दीं.

भोजन की थाली में दिखा कीड़ा

जानकारी के अनुसार मध्याह्न भोजन वितरण के दौरान एक बच्चे की थाली में चावल के साथ सफेद रंग का कीड़ा दिखाई दिया. इसके बाद अन्य बच्चों ने भी भोजन खाने से मना कर दिया. देखते ही देखते पूरे विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रधानाध्यापिका ने जताई चिंता

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अस्मिता कुमारी ने घटना को बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में 40 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिलने से बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया कि मामले की लिखित शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भेज दी गई है.

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से मध्याह्न भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों और एजेंसियों को दी गई है, तब से भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं. कई विद्यालयों में बासी भोजन परोसने और भोजन में कीड़े मिलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

एजेंसी से मांगा गया स्पष्टीकरण

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद बच्चों ने पूरा भोजन फेंक दिया. उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए भोजन तैयार करने वाली एजेंसी टीम एक्सेलेंस एनजीओ से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है. साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >