पीयू मनोविज्ञान विभाग में व्यक्तित्व परीक्षण पर कार्यशाला आयोजित

पटना विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में व्यक्तित्व जांच की सशक्त विधि रोर्शाक परीक्षण एवं थिमैटिक एपर्सेप्शन परीक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में व्यक्तित्व जांच की सशक्त विधि रोर्शाक परीक्षण एवं थिमैटिक एपर्सेप्शन परीक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता सुकून चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर, पटना के मनोवैज्ञानिक ईशा सिंह ने कार्यशाला के प्रथम सत्र में रोर्शाक परीक्षण की महत्ता के साथ व्यवहारिक क्रियान्वयन व अभ्यास कराया, जबकि द्वितीय सत्र में थिमैटिक एपर्सेप्शन परीक्षण का क्रियान्वयन व अभ्यास कराया. सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष डॉ शिव सागर प्रसाद ने मुख्य वक्ता ईशा का स्वागत शॉल व गुलदस्ता देकर किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रुति नारायण और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रानी रंजन साह द्वारा किया गया, जहां विभागीय शिक्षक डॉ निरूपा लक्ष्मी, डॉ संतोष कुमार, डॉ संजीव कुमार गुप्ता व स्नातकोत्तर के लगभग सभी विद्यार्थी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR

AJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >