तटबंध मजबूत करने, गाद हटाने व सिंचाई योजनाओं पर होगा काम

बिहार में बाढ़ से सुरक्षा और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए विश्व बैंक की सहायता से जल संसाधन विभाग द्वारा बिहार जल सुरक्षा एवं सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना तैयार की गयी है.

संवाददाता, पटना

बिहार में बाढ़ से सुरक्षा और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए विश्व बैंक की सहायता से जल संसाधन विभाग द्वारा बिहार जल सुरक्षा एवं सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना तैयार की गयी है. इसमें कई तटबंधों के उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण, बराजों के आधुनिकीकरण, नहरों के पुनर्स्थापन सहित पक्कीकरण व नदियों को गाद प्रबंधन सहित योजनाएं शामिल है. इन मुद्दों को लेकर पटना के सिंचाई भवन में विश्व बैंक के विशेषज्ञों के साथ जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें बिहार जल सुरक्षा एवं सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना में शामिल योजनाओं से होने वाले लाभ के साथ विश्व बैंक से ऋण लेने से पहले की तैयारी पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता संतोष कुमार मल्ल ने की. बैठक में तय किया गया कि विभागीय परियोजनाओं की निगरानी व निष्पादन के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को सशक्त किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >