अभियंताओं को सौंपा गया कार्यमुख्यालय कर रहा मॉनीटरिंग

तेज आंधी और बारिश से क्षतिग्रस्त विद्युत संरचना की त्वरित बहाली के लिए बिजली कंपनियों द्वारा इमरजेंसी रेस्टोरेशन प्लान पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है़

संवाददाता, पटना

तेज आंधी और बारिश से क्षतिग्रस्त विद्युत संरचना की त्वरित बहाली के लिए बिजली कंपनियों द्वारा इमरजेंसी रेस्टोरेशन प्लान पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है़ ऊर्जा सचिव सह सीएमडी बीएसपीएचसीएल पंकज कुमार पाल द्वारा 12 अप्रैल को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद सभी वितरण कंपनियों को स्पष्ट निर्देश जारी किये गये थे कि फील्ड स्तर पर आवश्यक मानव बल, सामग्री और तंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि बाधित आपूर्ति को कम से कम समय में बहाल किया जा सके़ अब साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अभियंता जिलावार संवेदनशील फीडरों की सूची बना रहे हैं और बहाली में लगने वाले औसत समय का आकलन कर रहे हैं. प्रत्येक डिवीजन में प्रशिक्षित एजेंसियों के इंपैनलमेंट की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है़ मुख्यालय द्वारा एसओपी तैयार किया जा रहा है, जिसकी मदद से सभी अभियंता बिजली आपूर्ति संरचना की स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट देंगे़ जिन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली से बार-बार नुकसान होता है, वहां पॉलिमर इंसुलेटर लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है़ इसके अतिरिक्त सभी 33, 132, 133 केवी पावर सबस्टेशनों के लिए वैकल्पिक सप्लाइ व्यवस्था पर भी काम हो रहा है ताकि आपात स्थिति में निर्बाध आपूर्ति संभव हो सके़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >