वीमेंस कॉलेज : 13 को हॉस्टल के लिए चयनित छात्राएं लेंगी नामांकन

पटना वीमेंस कॉलेज में जहां नामांकन का दौर लगभग समाप्त हो चुका है. मंगलवार को बीए सेकेंड एडमिशन लिस्ट में चयनित छात्राओं का नामांकन लिया गया.

संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज में जहां नामांकन का दौर लगभग समाप्त हो चुका है. मंगलवार को बीए सेकेंड एडमिशन लिस्ट में चयनित छात्राओं का नामांकन लिया गया. वहीं कॉलेज की ओर से कैजुअल वेकेंसी निकाली गयी थी, जिसके आखिरी दिन 400 से ज्यादा छात्राओं ने आवेदन किया. जल्द ही चयनित छात्राओं को विषय अनुसार लिस्ट जारी की जायेगी. देर शाम हॉस्टल के लिए चयनित छात्राओं की भी लिस्ट जारी कर दी गयी है. चयनित 100 छात्राएं 13 जून को सुबह 9-11 बजे तक अपना सीट अलॉट करेंगी. अगर हॉस्टल में नामांकन के बाद कुछ सीटें रह जाती हैं, तो सेकेंड लिस्ट 14 को जारी की जायेगी. हॉस्टल अलॉटमेंट के वक्त छात्राओं को कॉलेज की ओर से जारी किये गये निर्देश को मानना होगा. प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने माता-पिता (कम से कम उनमें से एक) और स्थानीय अभिभावक के साथ आना होगा. यदि किसी कारण से कोई उम्मीदवार दी गई तिथि पर प्रवेश लेने में विफल रहता है, तो उसकी सीट रद्द हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >