वीमेंस कॉलेज : सितंबर में शैक्षणिक टूर पर जायेंगी छात्राएं

इसका मकसद छात्राओं को उस जगह की ज्योग्राफिकल एसपेक्ट के साथ वहां की संस्कृति को समझाना होता है.

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज की ज्योग्राफी विभाग की 68 छात्राएं सितंबर के महीने में शैक्षणिक टूर पर जायेंगी. इसकी जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ अमृता चौधरी ने बताया कि यह टूर सिलेबस का हिस्सा है. इसका मकसद छात्राओं को उस जगह की ज्योग्राफिकल एसपेक्ट के साथ वहां की संस्कृति को समझाना होता है. इस बार फाइनल इयर की सभी छात्राएं 8-12 सितंबर दार्जिलिंग, कर्सियांग और कैलिंहपोंग जायेंगी. वे वहां के बारे में जानकारी हासिल करेंगी, साथ ही सवाल-जवाब भी तैयार करेंगी. वहां से आने के बाद एक सर्वे रिपोर्ट भी जमा करेंगी. विभागाध्यक्ष ने आगे बताया कि इस बार विभाग की पीजी (सत्र 2023-25) की छह छात्राओं का चयन यूजीसी-नेट 2025 में हुआ है. इनमें डॉली कुमारी, जया ज्योति, एश्वर्य प्रियदर्शिनी, अदिति आर्या,खुशी कुमारी, तनु प्रिया, आयुषी राज और श्वेता सिंह हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >