आत्महत्या करने गयी महिला रेड लाइट एरिया से मिली

छह माह पूर्व मामूली सी बात पर ससुराल वालों से झगड़ा कर आत्महत्या करने पटना स्टेशन पहुंची 23 वर्षीया महिला एक युवक के चंगुल में फंस गयी. महिला को युवक नौकरी दिलाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया में बेच दिया.

मनेर. छह माह पूर्व मामूली सी बात पर ससुराल वालों से झगड़ा कर आत्महत्या करने पटना स्टेशन पहुंची 23 वर्षीया महिला एक युवक के चंगुल में फंस गयी. महिला को युवक नौकरी दिलाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया में बेच दिया. इसी बीच ग्राहक के माध्यम से महिला के भाई को सूचना मिलने के बाद मनेर पुलिस से मामले की शिकायत की.

इसके बाद मनेर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से रेड लाइट एरिया में छापेमारी करते हुए महिला को बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस ने देह व्यापार के धंधे के एक संचालक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आयी है. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल कोलकाता स्थित इस्लामपुर के रेड लाइट एरिया में देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये में बेच दिया. इस बीच एक ग्राहक के मदद से महिला ने किसी तरह इसकी सूचना अपने गांव स्थित भाई को दी.

मामले की जानकारी होते ही महिला के भाई उसके पति के साथ मनेर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया. जिसके बाद मनेर थाना की पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से छापेमारी उत्तर दीनाजपुर जिले के इस्लामपुर स्थित देव व्यापार के अड्डे से बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने संचालक 60 वर्षीय शंकर साह को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >