अशोकधाम जा रही महिला कांवरिया को ट्रक ने रौंदा, मौत

patna news: मोकामा . रविवार रात मोकामा से लखीसराय जिले के अशोक धाम जा रही एक महिला कांवरिया को एक ट्रक रौंदते हुए भाग गया.

मोकामा . रविवार रात मोकामा से लखीसराय जिले के अशोक धाम जा रही एक महिला कांवरिया को एक ट्रक रौंदते हुए भाग गया. हादसे में एक महिला कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गयी. लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जबकि एक अन्य घायल कांवरिया का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. मृतक सविता देवी (46वर्ष) मोकामा नगर परिषद के वार्ड संख्या पांच निवासी उमेश पंडित की पत्नी थी. दुर्घटना में वार्ड पांच निवासी भदय महतो का पुत्र सुभाष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पांच छह कांवरिया बाल-बाल बच गये. रविवार की रात अपने मोहल्ले से करीब बीस कांवरिया डीजे के साथ नाचते गाते हुए अशोकधाम जा रहे थे तभी मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत बादपुर गांव के निकट एनएच 80 पर बड़हिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में सविता देवी और सुभाष कुमार आ गये.

बस की छत पर बैठे टकराकर तीन कांवरिया जख्मी

बाढ़. एनटीपीसी थाना क्षेत्र इलाके के पास रविवार की रात्रि देवघर जा रही एक बस की छत पर बैठे तीन कांवरिया पेड़ की टहनी से टकराकर जख्मी हो गये. तीनों घायल कांवरिया जगदीशपुर छपरा जिले के रहने वाले हैं. घायलों में 40 वर्षीय इंद्रदेव पासवान, 19 वर्षीय गोपाल कुमार और 18 वर्षीय कर्मवीर कुमार शामिल हैं. इंद्रदेव को गंभीर चोट लगी है तीनों घायलों का इलाज बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. उसके बाद सभी कावड़िया देवघर के लिए रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >