टेंपो और पिकअप वैन की टक्कर में महिला की मौत , पांच लोग जख्मी

लेमुआबाद गांव के निकट उच्च पथ पर शुक्रवार की देर शाम टेंपो और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में टेंपो पर सवार एक महिला की मौत हो गयी

पंडारक. लेमुआबाद गांव के निकट उच्च पथ पर शुक्रवार की देर शाम टेंपो और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में टेंपो पर सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबिक पांच लोग घायल हो गये .टेंपो बाढ़ से मोकामा की ओर जा रही थी . घायलों में शशि कुमार तिवारी, मंजू देवी और उनका पति हरिकांत शर्मा, पवन यादव ये सभी पंडारक गांव के रहने वाले हैं. वहीं खुशबू कुमारी (कन्हाईपुर), वर्षा कुमारी (छपेड़ातर) गांव की रहने वाली है . प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बाढ़ अस्पताल रेफर किया गया . इस बीच पंडारक गांव निवासी घायल मंजू देवी की रास्ते में ही मौत हो गयी. टेंपो चालक तेजी से गाड़ी चला रहा था. इसी दौरान पिकअप वैन से उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद पिकअप वैन चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया. वहीं टेंपो चालक भी भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >