नहाने के क्रम में गंगा नदी में डूबने से महिला की मौत

patna news: फतुहा. थाना क्षेत्र के मस्तानाघाट पर बुधवार की सुबह आठ बजे आसपास गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी.

फतुहा. थाना क्षेत्र के मस्तानाघाट पर बुधवार की सुबह आठ बजे आसपास गंगा नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पटना के जक्कनपुर स्थित विग्रहपुर निवासी दारोगा सत्येंद्र कुमार राय की 35 वर्षीय पत्नी की पूनम देवी उर्फ राधा के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि पूनम अपने मायके स्टेशन रोड, फतुहा आयी थी. बुधवार की सुबह वह मस्तानाघाट पर गंगा स्नान करने गयी थी. जब वह स्नान करने पानी में उतरी तभी स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में डूब गयी. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना फतुहा पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज दल बल और गोताखोर के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से गंगा में डूबी महिला की तलाश शुरू करायी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही पूनम के शव को महावीर घाट के पास से बरामद कर लिया.

शव बरामद होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी पटना भेज दिया.

खेत में मकई काटने के दौरान करंट लगाने से किसान की मौत

दानापुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के बधार में बुधवार की अहले सुबह खेत से मक्का की फसल कटाई के दौरान एक किसान की करंट लगाने से मौत हो गयी.

मृतक की पहचान माधोपुर निवासी वकील राय के 41 वर्षीय पुत्र राजवंशी राय के रूप में की गयी है. मृतक के पिता वकील राय ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह गांव के बधार में अपने खेत से मक्का की फसल कटाई करने गया था. इसी दौरान खेत में 11 हजार धारा प्रवाहित का अर्थिंग तार गिरा हुआ था. उसके चपेट में आने से किसान राजवंशी की खेत में मौत हो गयी.

स्थानीय लोगों ने देखा कि खेत में राजवंशी गिरा पड़ा था. जब जाकर देखा तो करंट लगा था. इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि करंट लगाने से किसान राजवंशी राय की मौत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >