शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए विल्फ्रेड हेनरी को सम्मान

विल्फ्रेड हेनरी पिछले 18 वर्षों से भी अधिक समय से शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं.

संवाददाता, पटना

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षक विल्फ्रेड हेनरी को राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया है. विल्फ्रेड हेनरी पिछले 18 वर्षों से भी अधिक समय से शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं. मनेर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान विषय को आकर्षक और नवाचार के द्वारा बच्चों को पढ़ाते हैं. विल्फ्रेड हेनरी को शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंद्र के द्वारा शिक्षक सम्मान दिया गया था. इसी उपलक्ष्य में शिक्षक विल्फ्रेड हेनरी को पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन एसजे ने चर्च में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर शिक्षक विल्फ्रेड हेनरी ने फादर के साथ ही सभी पल्ली वासियों को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >